Latest News
बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Home » Uncategorized » विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, रसोईघर की साफ-सफाई और भोजन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार भोजन तैयार करने और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पूजा सहित समिति के सदस्य एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *