Latest News
बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा

दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा

Share:

दाड़लाघाट
दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य बाजार दाड़लाघाट से जोड़ने वाली दाड़लाघाट-कंसवाला सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा हर समय बना रहता है, वहीं चौपहिया वाहनों के लिए भी इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
इस सड़क से होकर रोजाना बड़ी संख्या में प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे पैदल आवाजाही करते हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और अन्य राहगीरों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी उछलने और गड्ढों के न दिखने से हर वक्त अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
मिट्टी भराई की खानापूर्ति बेअसर
स्थानीय लोगों हेमराज सुनील जितेंद्र कमलेश
पंकज, यशपाल, हरीश, मदन,नरेश
के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कुछ समय पहले इन गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था कारगर साबित नहीं हुई। वाहनों की आवाजाही और बारिश के कारण मिट्टी बह गई है और सड़क की स्थिति फिर से जस की तस हो गई है।
स्थानीय निवासी हेमराज हेमराज सुनील जितेंद्र कमलेश
पंकज, यशपाल, हरीश, मदन,नरेश सहित क्षेत्र के अन्य लोगों और वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग व प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि जनहित और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क की जल्द से जल्द पक्की मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को इन जानलेवा गड्ढों से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *