Latest News
बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के होनहार खिलाड़ी *जिगर तनवर* ने अपनी खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने का गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि जिगर तनवर का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्कूल गेम्स अंडर-19 बॉयज ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है जानकारी देते हुए *विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की स्कूल गेम्स का आयोजन 26-11-2026 से 30-11-2026 तक हरिवंस ताना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रांची, झारखण्ड में होंगीI* *जिगर तनवर को राष्ट्रीय स्तर की स्कूल गेम्स अंडर-19 बॉयज ताइक्वांडो प्रतियोगिता* में भाग लेने के लिए चयनित हुआ है।
विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा और अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिगर तनवर का राष्ट्रीय स्तर केलिए चयनित होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल सकें। उन्होंने शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा ,एवं अमर देव ,जिगर तंवर, उसके अभिभावकों राकेश तनवर एवं ज्योति देवी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि जिगर राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कुनिहार और जिला सोलन का नाम रोशन करेगा। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी जिगर तंवर को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *