Latest News
बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Home » Uncategorized » विधानसभा में उठाए गए प्रश्न के अनुसार करोड रुपए का खर्च मंत्री व माननीय पर खर्च किए गए जबकि पैनशर अपने देनदारियों को देने के लिए हर जगह धक्के खा रहे हैं।

विधानसभा में उठाए गए प्रश्न के अनुसार करोड रुपए का खर्च मंत्री व माननीय पर खर्च किए गए जबकि पैनशर अपने देनदारियों को देने के लिए हर जगह धक्के खा रहे हैं।

Share:

कुनिहार
17 नवंबर 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने अपने संयुक्त बयान में हैरानी जाहिर की है,कि विधानसभा सत्र में उठाए गए प्रश्न के द्वारा पाया गया कि 31 जनवरी 2026 तक मुख्यमंत्री महोदय वह मंत्रियों व विधायकों के वेतन भत्तों व आवास यात्रा व अन्य प्रशासनिक सुविधाओं पर 43, 22 ‌ करोड रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हर विभाग के पेंशनर व पुलिस विभाग के पेंशनर जिन्होंने 24 घंटे रात दिन इस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी जवानी के दिन लगाएं आज उनको अपनी देनदारी लेने के लिए जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करनी पड़ रही है जो बहुत ही शर्म की बात है । सरकार अपने ऊपर मौज मस्ती के लिए हर साल करोड रुपए खर्च कर रही है लेकिन जो पेंशनर आज अपनी वृद्धावस्था में हर जगह अपने हकों के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं उन पर कोई भी गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है जिनमें हजारों पुलिस पेंशनर जिन्होंने अपने जवानी के 38, 40 साल प्रदेश की अंतरिम सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी देकर लगाए हैं उन्हें भी आज इसी समस्या से जुझना पड़ रहा है जबकि आज तक के इतिहास में कभी भी पुलिस पेंशनर अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर नहीं आए ।इस सरकार ने मजबूर होकर इन्हें भी इसी प्रकार के धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर किया है। ऐसा उदाहरण कभी भी जब से प्रदेश में सरकारे बनी है नहीं मिला कि वह पुलिस पेंशनर जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सिविल के कर्मचारी के हड़ताल धरना प्रदर्शन में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से हर समय खड़े रहे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ऐसा भी समय आएगा कि उन्हें भी इनी कर्मचारियों के रिटायर होने पर उनके साथ ऐसे धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करनी पड़ेगी। संगठन फिर से मांग कर रही है कि चुनाव से पहले सभी पेंशनरों की जो देनदारियां पेंडिंग पड़ी है और मेडिकल भी समय पर नहीं मिल रहे हैं उनको जल्दी से देने का प्रावधान किया जाए नहीं तो आने वाले समय में इसे अच्छी तरह याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *