Latest News
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण
Home » Uncategorized » जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई

Share:

कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया तथा भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विद्यालय के प्राचार्य केके यादव ने बताया कि इस मेले में CGC मोहाली, Bahara यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर तथा हिम अकादमी हमीरपुर से आए प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रुचि, योग्यता एवं भविष्य की योजनाओं के अनुरूप विभिन्न करियर क्षेत्रों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर कुनिहार के स्थानीय विद्यालयों GSSS कुनिहार, बीएलएस SSस्कूल कुनिहार, एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार तथा गुरुकुल स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने भी करियर काउंसलिंग मेले में भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

विद्यालय के एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के 50 एनसीसी कैडेट्स ने भी मेले में भाग लिया। कैडेट्स ने विशेष रूप से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश, चयन प्रक्रिया, पात्रता एवं सैन्य सेवाओं में करियर बनाने के संबंध में काउंसलरों से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सत्य प्रकाश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *