Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » भरत मिलाप के करुणामय मंचन ने भावुक किए दर्शक, काली माता की झांकी से रामलीला का शुभारंभ रामलीला के छठे दिन शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध का हुआ शानदार मंचन, मित्तल परिवार ने समिति को भेंट किए 11 हजार रुपये

भरत मिलाप के करुणामय मंचन ने भावुक किए दर्शक, काली माता की झांकी से रामलीला का शुभारंभ रामलीला के छठे दिन शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध का हुआ शानदार मंचन, मित्तल परिवार ने समिति को भेंट किए 11 हजार रुपये

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से आयोजित रामलीला के छठे दिन का शुभारंभ मां काली की आकर्षक झांकी के साथ हुआ। इस दौरान कुनिहार क्षेत्र के मित्तल परिवार से राहुल मित्तल ने मां काली की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम की अनुकंपा से रामलीला समिति को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। समिति की ओर से पूर्व अध्यक्ष अजय जोशी ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रामलीला के छठे दिन राधा रमण और देवेंद्र शर्मा के निर्देशन में भरत मिलाप सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मंचन के दौरान कैकेयपुर में भरत को स्वप्न में अपने पिता महाराज दशरथ की मृत्यु का आभास होने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चित्रकूट पर्वत पर भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का करुणामय प्रसंग मंचित हुआ। दोनों भाइयों के मिलन और उनके बीच प्रेम, त्याग व समर्पण के भावपूर्ण दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भरत मिलाप के इस प्रसंग को दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके पश्चात पंचवटी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के संवाद के बीच शूर्पणखा के प्रवेश का दृश्य दिखाया गया। इस प्रसंग को कलाकारों ने रोचक और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया। शूर्पणखा की भूमिका निभा रहे पार्थ सहित अन्य कलाकारों के हास्यपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कलाकारों के संवाद और अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध का शानदार मंचन किया गया। अगले दृश्य में शूर्पणखा को रावण के दरबार में पहुंचकर पंचवटी में अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए दिखाया गया। बहन के अपमान से क्रोधित रावण ने मारीच की सहायता से माता सीता के हरण की योजना बनाई।

रावण के कहने पर मारीच ने स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी में माता सीता का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण मृग को देखकर माता सीता ने भगवान श्रीराम से उसे पकड़ने का आग्रह किया। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को कुटिया से दूर ले जाने की योजना का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों में रामलीला के आगामी प्रसंगों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी।

समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर रामलीला जनकल्याण समिति के अक्षरेश शर्मा,अध्यक्ष रितेश जोशी, अमन अत्री, संदीप जोशी, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा, अरुण शर्मा, गौरव शर्मा, प्रिंस खुराना, सूर्यांश शर्मा और गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति की ओर से रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *