Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » सुगम संगीत प्रतियोगिता में अर्की विद्यालय ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान

सुगम संगीत प्रतियोगिता में अर्की विद्यालय ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान

Share:

अर्की
पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता की सुगम संगीत स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 16 व 17 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचागांव में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में अर्की विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और संगीत कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के मेंटर रमेश पंवार के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा उचित मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *