Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला।

प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला।

Share:

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को प्रोफेसर रजनी सांख्यान ने प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम एवं अन्य प्राध्यापकों सहित गैर-शिक्षक वर्ग ने गर्मजोशी से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्राचार्य महोदया ने पूरे महाविद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सुधार एवं बेहतरी के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देकर उन्हें कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व प्रो. सांख्यान जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय डाडा-सीबा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। मूल रूप से वे भौतिक विज्ञान विषय की प्राध्यापिका रही हैं। अपने अध्यापन कार्यकाल के दौरान वे राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, सोलन, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला तथा एस.सी.ई.आर.टी. सोलन में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।प्रो. सांख्यान ने अपने महाविद्यालयीन शिक्षण की यात्रा राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी से प्रारंभ की थी।

राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) की कार्यक्रम अधिकारी रहते हुए उन्होंने अनेक स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय एकीकरण शिविरों में भेज कर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उनके साथ उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) से अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद से सेवानिवृत्त डॉ. हरि पाल सांख्यान भी उपस्थित रहे।

स्टाफ एवं छात्रों को संबोधित करते हुए प्रो. सांख्यान ने कहा कि वे संस्थान की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगी तथा उन सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगी जिनसे छात्रों का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से भी महाविद्यालय के विकास में अपने रचनात्मक योगदान का आग्रह किया।

अंत में उन्होंने कहा कि एक शिक्षाविद होने के नाते हमारा दृष्टिकोण सदैव छात्र-केंद्रित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *