Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं

स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं

Share:

अर्की शहनाज़ भाटिया

मानव कल्याण समिति अर्की की ओर से स्वर्गीय प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में अर्की उपमंडल की दावटी पंचायत के शिवनगर गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय प्रभावती गौतम के समाज और समिति के प्रति योगदान को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र विवेक गौतम और पुत्रवधू डॉ. सोनिका गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। औषधि विशेषज्ञ डॉ. उदित शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश शर्मा, शल्य चिकित्सक डॉ. अमृतांशु शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा, डॉ. निधि शर्मा तथा समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा ने 125 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 91 वर्षीय आत्मा राम ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई।
इस दौरान सभी मरीजों को समिति की ओर से नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, जबकि 35 से अधिक जरूरतमंदों को नजर के चश्मे भी मुफ्त वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 24 मरीजों की ईसीजी तथा 91 मरीजों की विभिन्न रक्त जांचें की गईं। स्थानीय पंचायत प्रधान हेत राम सहित ग्रामीणों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि वर्ष 2010 में स्थापित मानव कल्याण समिति अपने संसाधनों से हर वर्ष अर्की क्षेत्र में दो नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। शिवनगर में आयोजित यह शिविर समिति का 20वां चिकित्सा शिविर रहा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
शिविर के समापन पर समिति के प्रधान राजेंद्र गौतम ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों, स्वयंसेवकों, स्कूल प्रबंधन एवं प्रशासन, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरिराम कौंडल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *