Latest News
चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं
Home » Uncategorized » स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन

स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन

Share:

कुनिहार
स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार द्वारा 1 नवंबर 2026 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 51 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कराटे प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान हाटकोट जगदीश अत्रि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि कराटे जैसी मार्शल आर्ट बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, आत्मरक्षा एवं शारीरिक और मानसिक मजबूती विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बेल्ट परीक्षा का संचालन शिहान संजय ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, काता, कुमिते, बेसिक तकनीक एवं कराटे के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया और बच्चों को आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार के द्वारा किया गया, इस एकेडमी के कोच देवेन्द्र कुंमार जो कुनिहार एवं बातल दोनों अकादमियों में बच्चों को कराटे प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

सेंसेई देविंदर कुमार ने मुख्य अतिथि जगदीश अत्री ,मुख्य परीक्षक थिहान संजय ठाकुर व सभी अभिभावकों, कोचों एवं अकादमी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कराटे के माध्यम से अनुशासित, आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं बेहतर नागरिक बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नई बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *