Latest News
चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं
Home » Uncategorized » कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू

कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू

Share:

कुनिहार। कुनिहार स्थित सीबीएसई विद्यालय में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ड्रेस कोड लागू करने का उद्देश्य विद्यालय में अनुशासन, एकरूपता और पेशेवर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है। विद्यालय में अध्यापकों से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की अपेक्षा की गई है, ताकि विद्यार्थियों के समक्ष भी अनुशासन और मर्यादा का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।

विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत का मानना है कि शिक्षक किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान होते हैं। उनका पहनावा, व्यवहार और कार्यशैली विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में विभागीय निर्देशों के अनुरूप ड्रेस कोड लागू करना विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *