अर्की, शहनाज़ भाटिया।
ग्राम पंचायत बखालग के चंदपुर गांव में निजी भूमि पर स्थित शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस निर्माण कार्य के आगे बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य में सहयोग देने के लिए अर्की के विधायक संजय अवस्थी और ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग एवं प्रयासों से गांव में विकास कार्यों को गति मिल रही है। शिव मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण होने से भविष्य में धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
समस्त ग्रामवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा।






