Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » पूर्व सैनिक एवं राजस्व विभाग में पटवारी रहे कृष्ण चंद चंदेल (बुडमू) का दीपावली की रात निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सैनिक एवं राजस्व विभाग में पटवारी रहे कृष्ण चंद चंदेल (बुडमू) का दीपावली की रात निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बरायली के गांव बुड़म निवासी पूर्व सैनिक एवं राजस्व विभाग में पटवारी रहे कृष्ण चंद चंदेल (बुडमू) का दीपावली की रात निधन हो गया। उनके निधन से दाड़लाघाट क्षेत्र में शोक की लहर है। वह स्वर्गीय निक्कू राम के सबसे छोटे पुत्र तथा वन विभाग से सेवानिवृत्त धनपत चंदेल के छोटे भाई थे। कृष्ण चंद चंदेल भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। इसके उपरांत उनकी नियुक्ति राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर हुई। पिछले कुछ वर्षों से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से बिस्तर पर थे। उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए विभिन्न स्थानों पर उपचार करवाया, लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके अंतिम संस्कार में 14 बटालियन गोरखा राइफल्स सेंटर सुबाथू से सूबेदार, जीसीओ सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इसके अलावा दाड़ला लीग के अध्यक्ष कैप्टन हीरा लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कंवर, अर्की लीग के अध्यक्ष कैप्टन पदम देव, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, नायक परस राम, दाड़ला लीग के सूबेदार आत्मा राम और नायब सूबेदार अमर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। कृष्ण चंद चंदेल अपने मिलनसार, हंसमुख और मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, बरायली पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, रौड़ी पंचायत प्रधान मधु बाला, उपप्रधान मदन शर्मा, जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड मीनाक्षी ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष कुनिहार सोमा कौंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, इंदु शर्मा, रीता शर्मा, रीना शर्मा, बाबू मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, जगदीश ठाकुर, वेद प्रकाश शुक्ला, तिलक गौतम, राम कृष्ण बंसल, कमलेश गौतम, प्रेम केशव, जय सिंह ठाकुर, करम चंद कौशल, कमल ठाकुर, राकेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला और दिनेश महाजन सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *