Latest News
भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई
Home » Uncategorized » रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

Share:

कुनिहार
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार में आज 19 नवंबर को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता कमलेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता और देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अदम्य शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक अमिट इतिहास रचा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने अपने संबोधन में दोनों महान महिलाओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जबकि इंदिरा गांधी ने देश के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण निर्णय लिए। गरीबी उन्मूलन के प्रयासों से लेकर वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में निर्णायक नेतृत्व तथा बांग्लादेश के निर्माण तक, उनका योगदान भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि इन दोनों महान महिलाओं का जीवन इस बात का प्रमाण है कि साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व की क्षमता किसी लिंग की मोहताज नहीं होती। उन्होंने विशेष रूप से आज की बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस देश की बेटियां कभी रानी लक्ष्मीबाई बनकर रणभूमि में लड़ीं और इंदिरा गांधी बनकर देश का नेतृत्व किया, उसी देश की बेटियां आज भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाकर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

उन्होंने इंदिरा गांधी और अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा के बीच अंतरिक्ष से हुए ऐतिहासिक संवाद का भी उल्लेख किया। जब प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखाई देता है, तो राकेश शर्मा ने गर्व से उत्तर दिया था— “सारे जहाँ से अच्छा!” प्रधानाचार्य ने कहा कि यह संवाद प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना जागृत करता है।

अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए साहस, आत्मविश्वास, त्याग, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। विशेषकर बेटियां अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का लोहा मनवाएं।

विशेष उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इन दोनों महान महिलाओं को एक साथ स्मरण करना नारी शक्ति, राष्ट्रप्रेम, साहस, त्याग और नेतृत्व क्षमता का अनुपम संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *