कुनिहार
17 नवंबर 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने अपने संयुक्त बयान में हैरानी जाहिर की है,कि विधानसभा सत्र में उठाए गए प्रश्न के द्वारा पाया गया कि 31 जनवरी 2026 तक मुख्यमंत्री महोदय वह मंत्रियों व विधायकों के वेतन भत्तों व आवास यात्रा व अन्य प्रशासनिक सुविधाओं पर 43, 22 करोड रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हर विभाग के पेंशनर व पुलिस विभाग के
पेंशनर जिन्होंने 24 घंटे रात दिन इस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी जवानी के दिन लगाएं आज उनको अपनी देनदारी लेने के लिए जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करनी पड़ रही है जो बहुत ही शर्म की बात है । सरकार अपने ऊपर मौज मस्ती के लिए हर साल करोड रुपए खर्च कर रही है लेकिन जो पेंशनर आज अपनी वृद्धावस्था में हर जगह अपने हकों के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं उन पर कोई भी गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है जिनमें हजारों पुलिस पेंशनर जिन्होंने अपने जवानी के 38, 40 साल प्रदेश की अंतरिम सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी देकर लगाए हैं उन्हें भी आज इसी समस्या से जुझना पड़ रहा है जबकि आज तक के इतिहास में कभी भी पुलिस पेंशनर अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर नहीं आए ।इस सरकार ने मजबूर होकर इन्हें भी इसी प्रकार के धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर किया है। ऐसा उदाहरण कभी भी जब से प्रदेश में सरकारे बनी है नहीं मिला कि वह पुलिस पेंशनर जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सिविल के कर्मचारी के हड़ताल धरना प्रदर्शन में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से हर समय खड़े रहे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ऐसा भी समय आएगा कि उन्हें भी इनी कर्मचारियों के रिटायर होने पर उनके साथ ऐसे धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करनी पड़ेगी। संगठन फिर से मांग कर रही है कि चुनाव से पहले सभी पेंशनरों की जो देनदारियां पेंडिंग पड़ी है और मेडिकल भी समय पर नहीं मिल रहे हैं उनको जल्दी से देने का प्रावधान किया जाए नहीं तो आने वाले समय में इसे अच्छी तरह याद रखा जाएगा।






