दाड़लाघाट। एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश सब यूनिट दाड़लाघाट लीग एवं भराड़ीघाट लीग के पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 28 नवंबर को सीएसडी चलित कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंटीन अंबुजा गेट के पास स्थित एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट के निचले तल में लगाई जाएगी। पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हीरालाल ठाकुर ने बताया कि दाड़लाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंटीन में रोजमर्रा के उपयोग का विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध रहेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि कैंटीन में बैग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए सभी पूर्व सैनिक सामान ले जाने के लिए अपना बैग साथ लेकर आएं।






