दाड़लाघाट। भाजपा दाड़ला मंडल की बैठक मंगलवार को दाड़ला में झरने के समीप मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, जिला परिषद दाड़ला वार्ड सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष कला ठाकुर, नीम चंद, मंडल महामंत्री भीम शर्मा, मंडल सचिव महेंद्र कुमार ठाकुर, पुष्पा, कोषाध्यक्ष धनी राम चौहान, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, नरेंद्र हांडा, छतर सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता सोनी, धर्मपाल, हरीश, परस राम ठाकुर पिंकू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






