Latest News
बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Home » Uncategorized » कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग

कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग

Share:

दाड़लाघाट। हिमाचल प्रदेश संयुक्त भू-व्यवस्था पटवार एवं कानूनगो संघ ने राजस्व विभाग में कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश महासचिव सीआर पाल ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुए करीब 8 से 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर विभागीय अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में अनावश्यक देरी से पात्र कानूनगो कर्मचारियों में निराशा है। कई कर्मचारी पदोन्नति का लाभ मिले बिना ही सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच गए हैं। सीआर पाल ने कहा कि नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को समय पर भरने से कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा और राजस्व विभाग के प्रशासनिक कार्यों के साथ आम जनता से जुड़े मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी। संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *