Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » ट्रांसपोर्टरों की लंबित मांगों को लेकर 17 अक्टूबर को 11 बजे दाड़लाघाट में ट्रांसपोर्ट सम्मेलन होगा आयोजित

ट्रांसपोर्टरों की लंबित मांगों को लेकर 17 अक्टूबर को 11 बजे दाड़लाघाट में ट्रांसपोर्ट सम्मेलन होगा आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। ट्रांसपोर्टरों की लंबित मांगों को लेकर 17 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 11 बजे दाड़लाघाट में ट्रांसपोर्ट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मालभाड़े में वृद्धि, एरियर भुगतान, सिविल सप्लाई के किराये में संशोधन और गाड़ियों के नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार, वर्ष 2022 में कंपनी, ट्रांसपोर्टर सोसायटी और सरकार के बीच मालभाड़ा बढ़ाने को लेकर समझौता हुआ था। इसमें हर वर्ष जनवरी में एरियर देने का प्रावधान था, लेकिन उनकी शिकायत है कि न तो किराये में वृद्धि हुई और न ही एरियर का भुगतान किया गया। वहीं, वर्ष 2019 से सिविल सप्लाई का किराया भी नहीं बढ़ा है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल, टायर और मरम्मत का खर्च बढ़ने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कंपनी में गाड़ियां समय पर खाली न होने और चालकों के लिए भोजन व शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी से भी परेशानी होती है। इसके अलावा, प्रति गाड़ी सालाना 50 हजार किलोमीटर का लाभ देने के आश्वासन को लागू करने की मांग भी उठाई जाएगी। सम्मेलन में कंपनी प्रबंधन, सरकार और संबंधित ट्रांसपोर्टर सोसायटी के समक्ष मांगें उठाने तथा आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। अमर चंद गजपति, रामकिशन शर्मा, रूपचंद ठाकुर, मोहन ठाकुर, विजय ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, जयदेव ठाकुर, रूपराम, हुकुमचंद, प्रेम और जोगिंदर सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों ने क्षेत्र के सभी ट्रांसपोर्टरों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *