Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » मन्जयाट की नाजिया अंजुम ने हासिल की एलएलएम की डिग्री, परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने किया सम्मानित

मन्जयाट की नाजिया अंजुम ने हासिल की एलएलएम की डिग्री, परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने किया सम्मानित

Share:

अर्की

देवरा पंचायत के मन्जयात गावँ की नाजिया अंजुम ने एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) की डिग्री हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को शिमला में बाहरा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें डिग्री प्रदान की। इस उपलब्धि से नाजिया के परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
नाजिया अंजुम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की से प्राप्त की। उच्च शिक्षा उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजोली शिमला से प्राप्त की और एलएलबी की पढ़ाई हिमाचल विश्वविद्यालय समरहिल शिमला से प्रथम श्रेणी में पास की। इसके पश्चात बाहरा विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल कर अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने 2025 में एलएलबी में प्रथम स्थान हासिल करने पर भी नाजिया अंजुम को सम्मानित किया था। नाजिया के पिता जमालुद्दीन भारतीय सेना से स्पेशल पैरा कमांडो से सेवानिवृत्त है व माता हलीमा बानो गृहणी है।
। बेटी की इस उपलब्धि से माता-पिता और परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। परिवार ने नाजिया की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।
नाजिया की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि निरंतर मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभी नाजिया अंजुम माननीय उच्च न्यायालय शिमला में वकील के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *