Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

दाड़लाघाट विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सभा (एडीकेएम) दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने की। कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल और सीमा के नेतृत्व में विद्यालय के 53 स्वयंसेवी शिविर में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ला ने स्वयंसेवियों को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवी से विशेष अपील की कि वे समाज में फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहें। वहीं, प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने एनएसएस के उद्देश्य और महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक केशव वशिष्ठ, स्कूल प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, उपप्रधानाचार्य राजेंद्र प्रकाश, विद्यालय अधीक्षक बलदेव शर्मा, अश्विनी, राजेश सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *