शहनाज़ भाटिया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बेहद खास, भावुक और ऐतिहासिक यादों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रथम विद्यार्थी और वर्तमान पंचायत के प्रधान कर्मचंद ने मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं औपचारिक उद्घाटन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने उपस्थित मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्यजनों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि इस शिक्षा संस्थान ने उन्हें जो संस्कार और जीवन के मूल्य दिए हैं वे अनमोल हैं तथा आज उसी विद्यालय के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में खड़े होना उनके जीवन का सबसे गौरवान्वित और भावनात्मक पल है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों द्वारा प्रस्तुत डोगरी नृत्य, एजुकेशनल थीम डांस, राजस्थानी घूमर, कविता वाचन, चुटकुले,पंजाबी नृत्य और पारंपरिक पहाड़ी नाटी ने समा बांध दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस आयोजन में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफियां व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रेयांश तनवर,सुहान, परीक्षित कुमार,सत्यम भारद्वाज, काव्या, अमर्य चंदेल, आहिल भाटिया,भाविका शर्मा, उर्वशी तथा अभिषेक शर्मा को सम्मान मिला। माध्यमिक कक्षाओं में गायत्री, गुरसीरत कौर, योगिता शर्मा ,जतिन भारद्वाज,तेजस्विनी,ललिता, सुमित, आलिया व भानु , नवीं और दसवीं कक्षाओं में शाहीन, वंशिका अत्री, काव्या ,जसप्रीत कौर,सानवी भारद्वाज, वरुण ठाकुर तथा 11वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने के लिए विकास, आयुष पाल,वरुणिका, सपना, भारती शर्मा,शौर्य और निहारिका को सम्मान मिला । बास्केटबॉल खेल में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आयुष पाल तथा इसी खेल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए नवी कक्षा के विद्यार्थी पारस ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर हिमांशु, तपश, आयुष पाल, नमन,पारस, भारती, मनन,पीयूष शर्मा और वरुण ठाकुर तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यतीश, प्रिंस,पारस, जिगर पाल, हरीश कुमार, समीर ठाकुर,पंकज, हिमांशु, जतिन भारद्वाज और सुमित को सम्मान मिला।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के उप प्रधान शीतल पाल , पूर्व प्रधानाचार्य लाल चंद पाल, पूर्व प्रवक्ता गोपाल शर्मा, स्थानीय समाजसेवी नरेश कपूर, प्राथमिक पाठशाला के केंद्र अध्यक्ष संजय कुमार सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।






