Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद

घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद

Share:

अर्की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने विद्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत घनागुघाट की प्रधान आशा ठाकुर एवं उपप्रधान हरीश कुमार ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि राजकुमार गौतम के अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *