Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त

मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला नुम्हाल निवासी मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शिमला में आयोजित वार्षिकोत्सव में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। मनीषा ने एमए हिंदी में 1800 में से 1476 अंक प्राप्त कर 85 प्रतिशत अंकों के साथ एचपीयू में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर 2 पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट से हुई है, जहाँ से उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने आरकेएमवी शिमला से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर एचपीयू से एमए हिंदी की पढ़ाई पूरी की। मनीषा स्वर्गीय धर्मपाल शर्मा और लक्ष्मी देवी की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वह हिंदी विषय में पीएचडी (रिसर्च) की तैयारी कर रही हैं। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे दाड़लाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *