Home » Uncategorized » बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

Share:

दो दिन पहले रंगड़ों ने दुकानदार को काटा, अस्पताल में करवाना पड़ा उपचार; लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की उठाई मांग

अर्की। अर्की-कुनिहार सड़क मार्ग पर स्थित बातल चौक में रंगड़ों के छत्ते ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को हर समय रंगड़ों के हमले का डर सताने लगा है। खासकर महाविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह छत्ता खतरे का कारण बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बातल चौक पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। महाविद्यालय के विद्यार्थी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ऐसे में रंगड़ों का अचानक हमला करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही रंगड़ों ने एक दुकानदार को काट लिया था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाना पड़ा।
लोगों का कहना है कि रंगड़ों के काटने की घटनाएं पहले भी जानलेवा साबित हो चुकी हैं। ऐसे में बातल चौक पर मौजूद इस छत्ते को नजरअंदाज करना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए और छत्ते को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि राहगीरों, दुकानदारों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान का सामना न करना पड़े।

डीएफओ कुनिहार राज कुमार शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहाकि रंगड़ो के छत्ते को जल्द ही लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हटा दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *