Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत। बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन
Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित:

Share:

अर्की
अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। गत दिनों बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि ये दोनों विद्यार्थी यतीश कुमार और प्रिंस डुमैहर विद्यालय में नवी कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन के लिए शारीरिक शिक्षा अध्यापक नागेश कुमार एवं डीपीई राजकुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को बधाई दी है। नागेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने जिला का प्रतिनिधित्व किया। सभी विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाया जिनमें से इन दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *