Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » ऊना में डबल मर्डर,गांव बदोली में पटाखों को लेकर विवाद परिवार पर चढ़ा दी थार

ऊना में डबल मर्डर,गांव बदोली में पटाखों को लेकर विवाद परिवार पर चढ़ा दी थार

Share:

ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली का पावन पर्व मातम में तब्दील हो गया। खुशियों के इस पर्व पर मामूली सी कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। ऊना जिले से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित बदोली गांव में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पड़ोसी ने कथित तौर पर अपनी थार गाड़ी से पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोगों में भारी रोष है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात बदोली गांव में एक परिवार अपने घर के बाहर बड़े ही उत्साह के साथ पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने वहां आकर पटाखे चलाने पर आपत्ति जताई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके पड़ोसी ने अपनी थार गाड़ी से पटाखे चला रहे परिवार के सदस्यों को कुचलने का सनसनीखेज कदम उठाया। इस हमले में पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बेहद गंभीर हालत में ऊना के जोनल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। शुरुआती जानकारियों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और आरोपी के बीच भी झड़प हुई, जिसमें आरोपी भी घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।

घटना की भनक लगते ही देर रात ऊना के जोनल अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। बिगड़ते हालातों को देखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल की मोर्चरी में सुरिक्षत रखवा दिया है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

इस दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात के बाद से बदोली गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है ताकि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जा सके। दिवाली की रात हुई इस खूनी झड़प ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता और गुस्से पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *