Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में 13 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर, विभिन्न पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में 13 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर, विभिन्न पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

Share:

शहनाज़ भाटिया

डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल बखालग में 13 नवंबर, 2026 को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी सुबह 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एकेडमिक कोऑर्डिनेटर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और प्री-प्राइमरी टीचर (एनटीटी) के पद भरे जाएंगे। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर के लिए प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर पर नियुक्तियां होंगी। वहीं पीजीटी पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथ्स, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज, हिस्ट्री, क्रिएटिव आर्ट्स और फैशन विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसी प्रकार पीआरटी के लिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ईवीएस और कंप्यूटर विषयों के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। एनटीटी पदों के लिए मॉन्टेसरी प्रशिक्षित शिक्षक एवं को-टीचर, जबकि टीजीटी पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, सोशल साइंस, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर विषयों के योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डेमो क्लास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि योग्य एवं प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए वेतन की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 77104-13030 और 88375-91875 पर संपर्क कर सकते हैं या अपना बायोडाटा apply.dcmlogs@dcmschools.com पर भेज सकते हैं। जॉब फेयर का आयोजन डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, शिमला हिल्स, डाकघर बखालग, अर्की, जिला सोलन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *