Latest News
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण
Home » Uncategorized » बाल दिवस पर हिमाचल अकैडमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया छतबीड़ चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण वन्य जीवों और पक्षियों को करीब से देखकर बच्चों ने हासिल की महत्वपूर्ण जानकारियां, पर्यावरण संरक्षण का लिया संदेश

बाल दिवस पर हिमाचल अकैडमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया छतबीड़ चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण वन्य जीवों और पक्षियों को करीब से देखकर बच्चों ने हासिल की महत्वपूर्ण जानकारियां, पर्यावरण संरक्षण का लिया संदेश

Share:

शहनाज़ भाटिया

हिमाचल अकैडमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाल दिवस के अवसर पर छतबीड़ चिड़ियाघर (महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों और रंग-बिरंगे पक्षियों को करीब से देखा तथा उनके रहन-सहन, खान-पान और प्राकृतिक आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। चिड़ियाघर में विभिन्न वन्य जीवों को देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में वन्य जीवों की विशेषताओं को समझा और प्रकृति के संरक्षण के महत्व के बारे में भी जाना।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ खूब आनंद उठाया। हंसी, खुशी और उत्साह से भरे इस दिन ने बाल दिवस के अवसर को विद्यार्थियों के लिए यादगार बना दिया। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके ज्ञान और जिज्ञासा को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *