अर्की
ग्राम पंचायत देवरा के मन्जयाट में आगामी शनिवार, 11 अप्रैल को एक निःशुल्क हेल्थ कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
ग्राम पंचायत देवरा के सभी निवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस हेल्थ कैम्प का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं।
स्वस्थ जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम — आइए, हेल्थ कैम्प का लाभ लें।






