Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न
Home » Uncategorized » शत प्रतिशत रहा द एसवीएन स्कूल का 10वीं कक्षा का रिजल्ट

शत प्रतिशत रहा द एसवीएन स्कूल का 10वीं कक्षा का रिजल्ट

Share:

कुनिहार:-

सीबीएसई द्वारा घोषित 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के छात्र छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के सीबीएससी स्कूल द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में ऑल इंडिया लेवल की वार्षिक परीक्षा में न केवल शत प्रतिशत परिणाम दिया बल्कि स्कूल के छात्रों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर इलाके का नाम रोशन किया।
स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी जिसमें छात्र- छात्राओं ने प्रथम , द्वितीय श्रेणी में अपनी परीक्षा पास की। जिसमें सर्वाधिक रोहिणी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान तथा जबकि चेतना ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया व राजवीर , शिवांश ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही अदम्य ने 92 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया।
परीक्षा परिणामों में छात्र छात्राओं ने गणित, समाजिक विज्ञान,हिंदी व अंगेजी में अधिकतम अंक हासिल किए।
वही रोहिणी से बातचीत में बताया कि इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व द एसबीएन परिवार को दिया।
स्कूल के चेयर मैन टीसी गर्ग, निदेशक लुपिन गर्ग ने बच्चों व उनके अभिभावकों और स्कूल के कर्मठ अध्यापकों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या शिमी एवम पीटीए अध्यक्ष मदन कपूर ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल करने पर छात्र छात्राओं को आशीर्वाद व भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही सभी बच्चों के माता पिता को विद्यालय की ओर से शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *