दाड़लाघाट:-दाड़लाघाट क्षेत्र की निकटवर्ती पंचायत बरायली के युवाओं ने अर्की के विधायक संजय अवस्थी से बाघल होटल दाड़लाघाट में मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। विधायक संजय अवस्थी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि समाज भी मजबूत बनता है। इस अवसर पर उन्होंने स्पोर्ट्स किट के लिए 15,000 रुपये की राशि प्रदान की और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। युवाओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अजय ठाकुर, अमित कुमार, नरेश, मुकुल, धीरज, लकी, गौरव, राहुल, कार्तिक, निखिल, जरतिक और विक्की सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।






