Home » Uncategorized » अग्निशमन सेवा सप्ताह में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा भानवी शर्मा ने बढ़ाया मान

अग्निशमन सेवा सप्ताह में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा भानवी शर्मा ने बढ़ाया मान

Share:

अर्की:-

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की की छात्रा भानवी शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
अग्निशमन निदेशालय शिमला के निर्देशानुसार अग्निशमन चौकी अर्की द्वारा उपमंडल अर्की के विभिन्न विद्यालयों में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अर्की, हिमाचल एकेडमिक स्कूल बांवा, डीसीएम पब्लिक स्कूल बांवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) अर्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका) अर्की तथा लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की शामिल रहे।
प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा भानवी शर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। अग्निशमन चौकी प्रभारी अशोक कुमार धीमान ने उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जागरूकता, रचनात्मकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। अध्यापिकाओं वीना पंवर एवं निशा देवी ने भी भानवी शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *