Home » Uncategorized » दधोगी पंचायत को निर्विरोध बनाने की पहल,3 मई को बुलाई गयी बैठक

दधोगी पंचायत को निर्विरोध बनाने की पहल,3 मई को बुलाई गयी बैठक

Share:

हिमाचल आज तक (ब्यूरो):-
ग्राम पंचायत दधोगी को निर्विरोध पंचायत बनाने की दिशा में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। पंचायत वासियों की ओर से जारी अपील में सभी युवाओं, समाजसेवियों, महिलाओं, बुजुर्गों और योग्य व्यक्तियों से चुनाव प्रक्रिया में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार पंचायत को आदर्श और निर्विरोध बनाने के उद्देश्य से 3 मई 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे पंचायत भवन दधोगी में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पंचायत के विभिन्न पदों को लेकर आपसी सहमति बनाने और सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय करने पर चर्चा की जाएगी।
पंचायत वासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर इस प्रयास को सफल बनाएं, ताकि बिना किसी भेदभाव के गांव के विकास कार्यों को गति दी जा सके और दधोगी पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित किया जा सके।
ग्रामीणों ने सभी वर्गों की भागीदारी को जरूरी बताते हुए कहा कि एकजुटता से ही पंचायत को निर्विरोध बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *