कुनिहार
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक धनीराम तंनवर अध्यक्ष पुष्पा सुद कार्यकारी अध्यक्ष नेकीराम जीत राम श्यामलाल ठाकुर संतराम चंदेल वेद ठाकुर चंमन लाल सतपाल शर्मा जसवीर सिंह निर्मल सिंह नागेंद्र ठाकुर दीप राम ठाकुर रतिराम शर्मा और विजय धीमान पतराम सभी पदाधिकारी व सदस्य गण ने ठाकुर रूपराम उमर 86 साल जो गांव कडां थाना कसौली जिला सोलन के रहने वाले थे जो साल 1965 में ओल्ड हिमाचल के जिला महासु में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में 38, 40 साल पुलिस विभाग में
नौकरी करके व ज्यादातर जिला की सिक्योरिटी ब्रांच में रहकर जिला शिमला महासु सोलन में कार्यरत रहे और अपनी सर्विस के दौरान इस खुफिया ब्रांच में रहकर कई बड़े-बड़े शातिर अपराधियों का सुराग लगाकर पुलिस के हवाले करवाया जिनका कल शाम समय की 5:30 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया जिनका आज 7 नवंबर 2026 को उनके पैतृक गांव में पूरे विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन होने पर पूरे जिला की पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण ने अपनी तरफ से शोक प्रकट किया है और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिवार को इस दुखद घटना होने पर सहनशक्ति प्रदान करें। संगठन की तरफ से संतराम चंदेल की अगुवाई में एसोसिएशन की टीम ने एक कपड़ा शाल मृतक देह पर अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन इस अंतिम सम्मान को पूरी तरह से प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय सोलन व उनके दफ्तर के इंतजामिया अधिकारी और पूरे पुलिस थाना कसौली के स्टाफ का आभार प्रकट किया।






