Latest News
बी.एल. स्कूल के दो NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व दीया, रंगोली और तोरण सजाने की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा वीएसएलएम कॉलेज चंडी में प्रशिक्षुओं ने रंगोली सजाकर किया दीपावली का स्वागत धुंदन विद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में किया गया रंगोत्सव का आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल के दो NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

बी.एल. स्कूल के दो NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो होनहार NSS स्वयंसेवकों गौरव वर्मा एवं भव्या सिंह का राज्य स्तरीय Pre-RD (प्री-रिपब्लिक डे) परेड शिविर के लिए चयन हुआ है। दोनों स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी, अर्की में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक NSS Youth Leadership Camp का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न विद्यालयों के NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बी.एल. स्कूल कुनिहार की ओर से गौरव वर्मा एवं भव्या सिंह ने इस शिविर में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन, टीम भावना, सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें परेड एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। दोनों स्वयंसेवकों ने पूरे शिविर के दौरान उत्साह, लगन एवं अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतिभा को देखते हुए उनका राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन किया गया।

विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने दोनों स्वयंसेवकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने NSS कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा, पुरुषोत्तम लाल एवं सहायक NSS कार्यक्रम प्रभारी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के PTA अध्यक्ष एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने भी दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि दोनों स्वयंसेवक आगामी शिविर में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कुनिहार एवं जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *