चंडी सोलन पवन सिंघ ।
दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीपावली थीम पर आधारित विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। प्रशिक्षुओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और आकर्षक डिजाइनों से रंगोली सजाकर दीपावली के स्वागत का संदेश दिया। रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व को भी खूबसूरती से दर्शाया गया। रंगोली
कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने नृत्य और गायन के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।






