Home » Uncategorized » बढ़लग स्कूल का दबदबा: जमा दो का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

बढ़लग स्कूल का दबदबा: जमा दो का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Share:

सोलन (बढ़लग): पवन सिंघ:-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़लग (जिला सोलन) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की जमा दो की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के सभी 27 विद्यार्थी इस परीक्षा में न केवल उत्तीर्ण हुए, बल्कि सभी ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर पाठशाला का नाम रोशन किया है।
नितिश ने किया टॉप, मानसी और पंकज भी रहे अव्वल
परीक्षा परिणामों में मेधावी छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

  • नितिश (सुपुत्र राम स्वरूप):ने 476 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • मानसी (सुपुत्री रति राम): मात्र एक अंक के अंतर से 475 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • पंकज कुमार (सुपुत्र योगराज): ने 460 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
    विशेष बात यह रही कि विद्यालय के तीन छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी विशेष योग्यता दर्ज करवाई है।
    इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि पाठशाला के कर्मठ अध्यापकों के सही मार्गदर्शन और बच्चों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है।”
    शत-प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं उनकी कार्यकारिणी, समस्त स्कूल स्टाफ और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है। सभी ने मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *