कुनिहार:-
एसवीएन विद्यालय कुनिहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा का परचम लहराते हुए बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कला वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साईंस में सलोनी ठाकुर ने 455/500 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जानवी 454/500 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि विधि पंवर ने 427/500 अंक लेकर वहीं हरमिंदर ने 427/500 अंक लेकर तृतीय स्थान अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग ने बताया कि तीनों संकायों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
प्रधानाचार्य नीति चौधरी, पीटीए अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
एसवीएन विद्यालय की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है।






