कुनिहार:-
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन हाल में आयोजित की गई।बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में ईकाई के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।सभी वक्ताओं ने पेंशनरों की देनदारियों को लेकर सरकार द्वारा की जा रही टालमटोल और मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनरों को दिए जा रहे झूठे आश्वासनो की कड़े शब्दों में निदा की। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव इंद्र पाल शर्मा ने पेंशनरों की देनदारियों को लेकर राज्य संघर्ष समिति के द्वारा किए गए आंदोलन व सरकार के साथ किए गए पत्राचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री ने संघर्ष समिति के साथ बैठक करने को एक बार नही दो बार कहा।मुख्य मंत्री के निजी सचिव ने इस संबंध में मुझ से खुद फोन पर 2से5, मई के बीच बैठक किए जाने की बात की थी ।समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा को भी मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने फोन कर के 10मई को सचिवालय में बैठक की तारीख तय करने के लिए बुलवाया है।
शर्मा ने कहा कि हमें अब मुख्यमंत्री तथा उनके कार्यालय के द्वारा दिए जारहे संदेशों पर ही निर्भर नहीं रहना है।प्रदेश संघर्ष समिति के सभी 18संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ 2दिनों के अंदर हम वर्चुअल मीटिंग कर के आगामी निर्णय लेने जा रहे हैं।यदि सरकार 10मई तक वार्ता के लिए पत्र जारी नही करती है तो संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में शहरी निकायो और पंचायतों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी के द्वारा समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध अपने संगठनों के प्रत्याशियों और अन्य योग्य उम्मीदवारों को अपना समर्थन और उनके लिए घर घर जा कर वोट मांग कर कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को हराने का काम करेंगे। शर्मा ने कहा कि अब सरकार के साथ राजनीतिक फ्रंट पर लड़ाई लड़ी जाएगी और अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में 68सीटो पर पेंशनर चुनाव लड़ेंगे और इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक कर ही दम लेगे।उन्होंने पेंशनरों के तथा कथित पेंशनर विरोधी सरकारी पिट्ठुओं से जो पेंशनरों को गुमराह कर के सरकार का राग अलापने में लगे हैं उनसे सतर्क रहने और अपनी एकता को बनाए रखने की अपील की।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के कारपोरेट सेक्टर के प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में राकेश शर्मा, हरी दास ,राम लाल,जय लाल ,ओमप्रकाश राणा ,ओमप्रकाश गर्ग ,संत पाल शर्मा,कंचल माला,कीर्ति सिंह ,किशन चंद वर्मा,हरदेव कुमार,तारा चंद,देवेंद्र कुमार कौशल,चेत राम तनवर,नरेंद्र कुमार,अशोक कुमार ओर एस पी शाह मौजूद रहे ।






