Home » Uncategorized » लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप हेतु चयन

लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप हेतु चयन

Share:

अर्की:-
लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, मंजयाट के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पांच विद्यार्थियों—हार्दिक, दिया, हर्षित, कार्तिक और हर्ष—ने राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और सशक्त टीम भावना का परिचय देते हुए कार्तिक, हर्षित और दिया का चयन राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप हेतु हुआ है।
चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता राजस्थान में आयोजित की जाएगी।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम लता गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *