Home » Uncategorized » जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित बैठक रही बेनतीजा

जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित बैठक रही बेनतीजा

Share:

दाड़लाघाट:-

जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। प्रधान, उपप्रधान एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सहमति न बनने के चलते बैठक बेनतीजा रही। अब पंचायत चुनावों के समापन के पश्चात ही परिवहन सभा की चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद तीनों पदों का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता दभोटा वार्ड से ट्रक निदेशक सुरमुख सिंह ने की। जानकारी के अनुसार जिला में सोसाइटी के कुल 21 वार्ड हैं। 23 अप्रैल को यूनियन की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें 14 वार्डों में सदस्यों का चुनाव हुआ, जबकि 7 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए। उधर, चुनाव प्रबंधक नरपत राम शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनावों के बाद कार्यकारिणी के तीन प्रमुख पदों प्रधान, उपप्रधान और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पश्चात ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *