दाड़लाघाट:-
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में आपदा प्रबंधन गतिविधि के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या कुमारी मनोरमा चड्ढा ने की। इस अवसर पर अर्की से फायर इंचार्ज अशोक कुमार अपनी टीम के सदस्य हरीश ठाकुर एवं विनोद सोनी के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकार, उससे बचाव के उपायों तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान कीं।फायर इंचार्ज अशोक कुमार ने आपदा के समय प्राथमिक उपचार तथा घायल होने पर अपनाए जाने वाले उचित तरीकों के बारे में भी प्रभावशाली ढंग से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में विशेष रुचि दिखाई और इसे ज्ञानवर्धक बताया।प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ ने फायर सुरक्षा टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।






