Home » Uncategorized » नाबालिगों के बाइक चलाने पर सख्ती, पीएम श्री पाठशाला पट्टा महलोग में SMC बैठक में बड़े फैसले

नाबालिगों के बाइक चलाने पर सख्ती, पीएम श्री पाठशाला पट्टा महलोग में SMC बैठक में बड़े फैसले

Share:

पवन सिंघ
पट्टा महलोग ( सोलन ):-

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में बुधवार को आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की महत्वपूर्ण बैठक में छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और स्कूल के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। समिति अध्यक्ष आशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को बाइक या स्कूटी न देने तथा स्कूल में मोबाइल फोन न भेजने की सख्त अपील की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित अभिभावकों की होगी। बैठक में स्कूल भवन की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल निर्माण, सीलन रोकने हेतु डंगा व नाली बनाने, कमरों में फ्लोर टाइल्स लगाने और नई कंटीन खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए स्कूल को CBSE बोर्ड से संबद्ध करने तथा अंग्रेजी अध्यापक का नया पद सृजित करने की मांग भी सरकार से की गई। इस अवसर पर प्रिंसीपल श्वेता गुप्ता सहित SMC सदस्य, अभिभावक और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *