अर्की:-कोटली वार्ड बीडीसी से उम्मीदवार भीम सिंह ठाकुर व देवरा वार्ड से अखिलेश ठाकुर द्वारा आज विधिवत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। ज्ञात रहे कि कोटली वार्ड के अंतर्गत तीन पंचायतें कोटली, चम्यावल व दधोगी आती है तथा देवरा वार्ड के अंतर्गत देवरा व बातल पंचायत है।
इस मौके पर उनके साथ अर्की न्यायालय के अधिवक्ता के इलावा कोटली व देवरा वार्ड के लगभग 200 लोग मौजूद रहे।






