Home » Uncategorized » इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति ठप्प

इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति ठप्प

Share:

दाड़लाघाट:-बागा, पडियार, हवानी कोल, टेरी व छयाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कट रहेगा। विद्युत उपमंडल कंधर के अंतर्गत 11 केवी कंधर-बागा एचटी फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 9 मई और 10 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने बताया कि बागा, पडियार, हवानी कोल, टेरी, छयाटी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि खराब मौसम अथवा अन्य किसी विशेष परिस्थिति के कारण निर्धारित तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *