Home » Uncategorized » डॉ. ओ.पी. शर्मा ‘हिमाचल गौरव’ से सम्मानित; मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर दिया सकारात्मक आश्वासन

डॉ. ओ.पी. शर्मा ‘हिमाचल गौरव’ से सम्मानित; मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर दिया सकारात्मक आश्वासन

Share:

शिमला:-

शिमला में राष्ट्रीय विकास संस्था के प्रधान डॉ. ओ.पी. शर्मा और सलाहकार जीवन शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर डॉ. शर्मा को साहित्य, शिक्षा और समाज कल्याण में उनके 50 वर्षों के योगदान के लिए ‘हिमाचल गौरव सम्मान-2026’ प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जीवन शर्मा ने डॉ. शर्मा की प्रमुख कृतियों का उल्लेख करने के साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया, जिसमें संशोधित ग्रेच्युटी का 80 प्रतिशत लाभ और संशोधित लीव इनकैशमेंट जारी करने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने इन मांगों के प्रति सद्भावपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए आश्वासन दिया कि पंचायत चुनावों के बाद पेंशनरों की समस्याओं पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा और जल्द ही ज्वाइंट पेंशनर्स संघ के साथ एक विशेष बैठक भी बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *