कुनिहार:-
ग्राम पंचायत कोठी से प्रधान पद के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रणजीत सिंह ग्राम नमोल से संबंधित हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य समर्थक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने रणजीत सिंह के समर्थन में उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रणजीत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत कोठी की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है। तो वह पंचायत के समग्र विकास मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
नामांकन दाखिल होने के साथ ही ग्राम पंचायत कोठी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत क्षेत्र में अब विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया गया है।






