कुनिहार
अक्षरेश शर्मा:-
पिछले लंबे अरसे से कुनिहार जनपद के लोगो को अक्सर किन्नरो से उलझना पड़ रहा है।कुनिहार क्षेत्र में विवाह शादी सहित नवजात बच्चों की बधाई लेने के लिए धर्मपुर व अर्की चमधार क्षेत्र के किन्नर पहुंच जाते है।स्थानीय लोग यह तय नहीं कर पाते की किसे बधाई दे किसे नहीं ।अक्सर लोगो को किन्नर समाज के लोगो के साथ दुआ बददुआ पर उलझना तो पड़ता ही है साथ ही दोनों क्षेत्रों के किन्नरों को विवाह शादी व नवजात बच्चों की बधाई पर मनमाना पैसा भी देना पड़ता है ।
आजकल कुनिहार क्षेत्र में भी विवाह शादिया का सिलसिला चल रहा है और शादी के अगले ही दिन दोनों क्षेत्रों के किन्नर बधाई लेने पहुंच जाते है व अक्सर लोग इनसे उलझते देखे जा सकते है ।
ऐसा ही एक मामला कुनिहार बाज़ार में एक परिवार में हुई शादी के बाद देखने को मिला ,जब सुबह सवेरे ही अर्की चमधार क्षेत्र की पूनम महन्त के किन्नर लड़के की शादी की बधाई लेने पहुँच गए ।परिवार ने अपने सामर्थ्य अनुसार किन्नरों का नेक दिया,तो वही करीब आधे घंटे के बाद ही धर्मपुर क्षेत्र की किन्नर आईना महंत अपने दल बल के साथ बधाई लेने पहुंच गई व परिवार से बधाई लेने के लिए उलझ गए।कुनिहार क्षेत्र में हुई शादियों वाले हर एक घर में इनके आपसी विवाद से परेशानी झेलनी पड़ी ।
इस आपसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के किन्नरो की पंचायत कुनिहार में हुई।जिसकी जानकारी सांझी करते हुए पूनम महन्त अर्की सहित धर्मपुर की नेहा ,आईना महंत सहित अन्य किन्नरों ने बताया,कि कुनिहार क्षेत्र को लेकर चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है ।अब कुनी खड्ड से अर्की की और के क्षेत्र की बधाई पूनम महंत लेगी व कुनी खड्ड से कुनिहार धर्मपुर की और के क्षेत्र की बधाई आईना व नेहा महंत लेगी।






