अर्की:- डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपना सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने माँ के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए आकर्षक कार्ड तैयार किए और पत्र लिखकर उनके प्रति अपनी भावनाएं एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय की प्रिंसिपल रीना पांटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ जीवन की पहली गुरु होती है और उनका स्थान सबसे सर्वोच्च होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी माताओं का सम्मान करने और उनके प्रति सदैव आभार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें पारिवारिक मूल्यों और संवेदनाओं को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ






